ताजा खबर

उन्नाव

हर्षित त्रिपाठी

स्कूल से घर लौटते वक्त लापता छात्र 24 घंटे बाद मिला, रातभर दहशत में रहे परिजन

  •  बीघापुर से गायब हुआ छात्र अचलगंज के हड़हा में मिला, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

    उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र से स्कूल से लौटते समय लापता हुआ एक छात्र लगभग 24 घंटे बाद अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा कस्बे में मिल गया। छात्र के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    जानकारी के अनुसार शिवदीनखेड़ा निवासी दीपेंद्र पटेल, पुत्र योगेंद्र पटेल, शनिवार सुबह करीब आठ बजे बीघापुर स्थित लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
    परिजनों ने देर शाम तक छात्र के घर न पहुंचने पर स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्र दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर स्कूल से निकल गया था। इसके बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे।
    आशंका जताई गई कि छात्र रास्ते में कहीं लापता हो गया है। पिता योगेंद्र पटेल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजन व ग्रामीण रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे।
    रविवार सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर छात्र अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा कस्बे में मिल गया। छात्र के मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र रातभर कहां और किन परिस्थितियों में रहा।
    घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि स्कूल से घर तक बच्चों की सुरक्षा को लेकर आखिर जिम्मेदारी किसकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button