
पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी
उन्नाव। जनपद में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां आमजन अपनी शिकायतें 24 घंटे टोल फ्री नंबर 8924095505 पर दर्ज करा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि ईंधन आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय जनता अपने नजदीकी आपूर्ति निरीक्षक से भी सीधे संपर्क कर सकती है। तहसील सदर के लिए आपूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह का मोबाइल नंबर 8105335423, तहसील पुरवा के लिए भावेश सिंह का नंबर 9451463700 जारी किया गया है। वहीं तहसील हसनगंज के लिए दिनेश चंद्र और सौरभ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 6389082601 व 8985292120 हैं। तहसील बीघापुर के लिए मनोज कुमार का नंबर 8052497434 तथा तहसील सफीपुर के लिए जोगेंद्र कुमार का मोबाइल नंबर 8193008839 जारी किया गया है।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि पेट्रोल, डीजल या गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान कराया जा सके।



