
परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश -डीएम
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कर व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराया जाए। कहीं भी अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए पांच सीओ, आठ थाना प्रभारी, 17 निरीक्षक, 52 महिला निरीक्षक, 133 हेड कांस्टेबल, 80 महिला आरक्षी और 28 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।



