
उन्नाव एसपी उन्नाव ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिस बल का किया निरीक्षण
उन्नाव। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल का निरीक्षण किया।

दिनांक 13 मार्च 2026 को आयोजित परेड में रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए।

एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की वर्दी, अनुशासन और प्रशिक्षण की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस दौरान पुलिस लाइन की क्षेत्राधिकारी विनी सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी परेड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।



