- आरटीसी दोस्तीनगर में रिक्रूट आरक्षियों की बीपीईटी परीक्षा का निरीक्षण एएसपी ने कसी व्यवस्थाओं पर नज़रअपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह पहुंचे ट्रेनिंग सेंटर, पारदर्शिता और अनुशासन के दिए सख्त निर्देश

उन्नाव। पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने ट्रेनिंग सेंटर दोस्तीनगर में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की संचालित बीपीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जाए!
- उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक क्षमता, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता सबसे अहम आधार होते हैं, इसलिए प्रशिक्षण और परीक्षा के हर चरण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
- अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रशिक्षण स्टाफ और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
Back to top button