ताजा खबर

उन्नाव

शरीफ खान संवाददाता

गौसिया मस्जिद महनौरा में 18वीं रमजान को मुकम्मल हुई तरावीह हाफिज फुरकान ने सुनाया पूरा कुरान पाक

नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और सलामती के लिए उठे हाथ


उन्नाव। रमजान उल मुबारक के पाक महीने में इबादत और रहमतों के सिलसिले के बीच गांव महनौरा स्थित गौसिया मस्जिद में 18वीं रमजान को तरावीह में कुरान पाक का मुकम्मल दौर पूरा किया गया। गांव के ही हाफिज फुरकान रजा ने नमाज-ए-तरावीह में कुरान शरीफ सुनाते हुए तकमीले कुरान की सआदत हासिल की।
इस मौके पर मस्जिद में मौजूद रोजेदारों और नमाजियों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। नमाज-ए-तरावीह के बाद मुल्क हिंदुस्तान में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।
इस दौरान हाफिज हारून, मौलाना सुफियान, शमीम खान, शरीफ खान, पप्पू खान, साहिल खान, सुहैल खान, आदिल खान, इदरीस, हसनैन, इस्लाम और इस्तियाक अली समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और दुआ में शामिल होकर मुल्क की तरक्की व सलामती की दुआ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button