क्राइम
Trending

उन्नाव

सतीश रिपोर्टर

ट्रांसफार्मर को बना लिया निशाना: 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल व उपकरण चोरी, गांव में अंधेरा

रात के अंधेरे में सक्रिय चोर, बिजली आपूर्ति ठप विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा कटेरवा में चोरों ने बिजली व्यवस्था को ही निशाना बनाते हुए 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोर गांव में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर तक पहुंच गए और उसमें से कीमती तेल के साथ अन्य उपकरण निकाल ले गए। सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित देखी तो मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली विभाग ट्रांसफार्मर की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद में जुटा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया तो गर्मी के मौसम में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन से ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button